logo

बसंत सोरेन ने भाजपा के ‘मिला क्या’ की तर्ज पर पूछा- ‘सुना क्या’:?

बसंत सोरेन ने भाजपा के ‘मिला क्या’ की तर्ज पर पूछा- ‘सुना क्या’:?

द फॉलोअप डेस्क 
रांची :
दुमका से झामुमो विधायक और पूर्व मंत्री बसंत सोरेन ने भाजपा को उसी के अंदाज में जवाब दिया है। पार्टी के मिला क्या अभियान पर तंज कसते हुए बसंत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करके कहा है कि सुना क्या? राज्य के दस हजार पोषण सखियों की नौकरी वापस कर दी गयी। उनका वेतन भी बढ़ा दिया गया। राज्य के 39 लाख परिवारों का 200 यूनिट तक का बिजली बिल माफ कर दिया गया। शहीद अग्निवीरों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नौकरी और आर्थिक सहायता। उन्होंने लिखा- सेना भर्ती को खत्म करनेवाला, दो करोड़ रोजगार का झूठा वायदा करनेवाला, 15 लाख देने का ढोंग करनेवाला बड़का झुटठा पार्टी वाला कहता है कि मिला क्या। आज दुमका आवास पर पोषण सखी दीदियों ने सरकार की ओर से पुनर्बहाली की मंजूरी दिए जाने की खुशियां हमारे साथ मनायी। हमारी सरकार राज्य की करोड़ों माताओं-बहनों के साथ खड़ी रही है और रहेगी। जय झारखंड

Tags - दुमका झामुमो विधायक बसंत सोरेन भाजपा Dumka JMM MLA Basant Soren BJP